Quantcast
Channel: IAS EXAM PORTAL - India's Largest Community for UPSC, Civil Services Exam Aspirants.
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6903

(Sample Material) सामान्य अध्ययन (पेपर -1) ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम: भारत और विश्व का भूगोल - "भारत की भौतिक संरचना"

$
0
0

सामान्य अध्ययन ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का (Sample Material)

विषय: भारत और विश्व का भूगोल

भारत की भौतिक संरचना

भू-गर्भीय संरचना की दृष्टि से भारतीय उपमहाद्वीप को तीन भौतिक विभागों में बाँटा जा सकता है-

  • उत्तरी पर्वतीय प्रदेश (हिमालय पर्वत शृंखला)
  • सतलज-गंगा ब्रह्मपुत्रा प्रायद्वीपीय पठार
  • तटीय मैदान एवं द्वीप।

उत्तरी पर्वतीय प्रदेश

यह पर्वतीय भाग महान हिमालय पर्वत श्रंखला के एक भाग का निर्माण करते हैं जो भारतीय भू-खंड के बाहर तक विस्तृत है तथा विश्व के सर्वाधिक युवा वलित पर्वतों में से एक है।

उत्पत्ति तथा उत्थान - प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के अनुसार हिमालय की उत्पति दो महाद्वीपों के आपस में टकराने से हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसंधानों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आज जहाँ हिमालय पर्वत स्थित है वहाँ एक विशाल सागर (टेथिस) स्थित था। इस सागर के दक्षिण में एक महाद्वीप (गोंडवाना भूमि) था जिसके अवशेष आज दक्षिण अमेरिका के पूर्वी भाग, अफ्रीका के प्रायद्वीपीय भारत और आस्ट्रेलिया के रूप में विद्यमान है। टेथिस सागर के उत्तर में भी एक और ऐसा ही महाद्वीप स्थित था जिसका अंगारा भूमि कहते हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6903

Trending Articles