February 7, 2017, 3:08 am
![IAS EXAM]()
आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसामयिकी (करंट अफेयर्स)
Current Affairs for IAS Exams - 07 February 2017
राष्ट्रीय
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में 5.8 तीव्रता का भूकंप
- उत्तराखंड में सोमवार 6 फरवरी 2017 को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का
भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया।
- भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था।
- भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।
- भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी महसूस
किये गयेI
एक बार में 104 उपग्रह छोड़ने की तैयारी में भारत
- भारत श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 15 फरवरी को रिकॉर्ड 104 उपग्रह
छोड़कर इतिहास रचेगा।
- इसमें 101 विदेशी उपग्रह होंगे।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार“हमने अंतरिम रूप से पृथ्वी
से करीब 500 किमी ऊपर की सूर्य-समकालिक कक्षा में सुबह करीब नौ बजे उपग्रहों को
छोड़ने का फैसला किया है।”
- कुल पृथ्वी-निगरानी उपग्रहों में तीन भारतीय, 88 अमेरिकी और शेष इजरायल,
कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से हैं।
- “ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी37)–एक 320 टन रॉकेट–से सभी
उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे। इनका संयुक्त भार 1,500 किग्रा होगा। इसमें 650
किग्रा के रिमोट-सेंसिंग काटरेसेट-2 और दो नैनो-उपग्रह (आईए और आईबी) शामिल
हैं, जिसमें प्रत्येक का वजन 15 किलोग्राम है।”
↧